कानपुर: दबंगों के अत्याचार से त्रस्त ब्राह्मण परिवार ने घर पर लगाया 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर, सीएम योगी से लगाई गुहार
शहर के किदवई नगर थानाक्षेत्र के जूही इलाके में रहने वाला एक ब्राह्मण परिवार स्थानीय दबंगों की प्रताड़ना से इतना परेशान हो गया है कि उसने अपने ही घर के बाहर “मकान बिकाऊ है” का पोस्टर लगा दिया। परिवार ने मंगलवार २ बजे मीडिया से बात करते हुए बतायाकि अगर अब भी प्रशासन ने कार्यवाई नही की तो उन्हे शहर छोड़ना पड़ेगा