कानपुर: कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं पर हो रही कार्रवाई के विरोध में लॉयर्स संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं पर हो रही कार्रवाई के विरोध में द लॉयर्स एसोसिएशन की अगुआई में वकीलों ने मंगलवार 11 बजे विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। अधिवक्ता का कहना है कि पुलिस प्रशासन एक-दो मुकदमे में वकीलों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर रहा है, जोकि सरासर गलत है।