कानपुर: GSVM मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश चैप्टर संगठन का सर्जन ऑफ इंडिया 2025 का आयोजन होने जा रहा है, प्रेस वार्ता की गई
GSVM मेडिकल कॉलेज, कानपुर के शल्य चिकित्सा विभाग में 6 से 9 नवंबर तक आयोजित होने जा रहा 'उत्तर प्रदेश चैप्टर संगठन का सर्जन ऑफ़ इंडिया इस सेलिब्रेशन' 2025 देशभर के सर्जनों के लिए नई तकनीकों का बड़ा मंच बनने जा रहा है। सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. जीडी यादव ने मंगलवार 2.30बजे पत्रकार वार्ता में बताया कि इस सम्मेलन में देश के वरिष्ठ डॉक्टर हिस्सा लेंगे।