मानपुर: भरेवा गांव में सूने घर से 40 लाख रुपये से ज़्यादा के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी
Manpur, Umaria | Jul 15, 2026 पुलिस थाना इंदवार अंतर्गत ग्राम भरेवा में बीती देर रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही इंदवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।