बिजावर: केन-बेतवा परियोजना: धोड़न में बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप
छतरपुर के धोड़न गांव में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर तनाव गहरा गया है। जय किसान संगठन और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई करते हुए घरों को तोड़ा और आंसू गैस के गोले दागे, जिससे धर्मशाला में आग लग गई। संगठन का दावा है कि इलाज न मिलने से एक आदिवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दो ग्रामीण गंभीर हालत में हैं।