हलसी: हलसी प्रखंड के प्रतापपुर गांव में 9 दिवसीय श्री श्री 108 विराट शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा
हलसी प्रखंड के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार को 9 दिवसीय श्री श्री 108 विराट चंडी महायज्ञ आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई.पूर्वाह्न 8 बजे यहां कलश शोभायात्रा में सूरजगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामानंद मंडल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. अयोध्या से आए पुरोहित ओम प्रकाश शास्त्री द्वारा ग्रामीण तालाब में जल भरन कार्य संपन्न कराया गया.