रामगढ़ डीएसपी कार्यालय सर्किल अंतर्गत बगड़ तिराया थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच हजार रुपए के फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी पिंटू कुमार ने बुधवार दोपहर एक बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।