कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में अवैध मत्स्याखेट पर बड़ी कार्रवाई, 128 किलो मछली जब्त, कोर एरिया में घुसकर कर रहे थे शिकार
Kurai, Seoni | Jun 13, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवैध मत्स्याखेट के खिलाफ वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को गुमतरा गेम रेंज में नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो वाहन से करीब 128 किलोग्राम मृत मछलियां बरामद की गईं। कार्रवाई में मरजातपुर निवासी राजू विश्वकर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन मालिक फरार हो गया।