कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पाण्डुका का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कक्षा 11वीं में जीवविज्ञान विषय का पाठ पढ़ाते हुए विद्यार्थियों को सरल एवं रोचक तरीके से विषय की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही NEET एवं JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की योजनाबद्ध तैयारी पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की सुविधाओं एवं परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
#Gariyaband #Collectorinspection #PMShri #NavodayaVidyalaya #Education