जमुई: जमुई रेलवे फाटक पर अज्ञात यात्रियों ने आनंद विहार एक्सप्रेस को 16 मिनट रोका, एक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
Jamui, Jamui | Mar 13, 2025 किउल- जसीडीह रेलखंड के जमुई रेलवे स्टेशन के फाटक पर गुरूवार को 11 बजे के करीब अज्ञात यात्रियों ने आनंद विहार से मधुपुर जा रही मधुपुर आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन को गुरुवार की दोपहर चेन पुलिंग कर दिया। जिस कारण 16 मिनट तक ट्रेन आउटर सिग्नल पर खड़ी रही जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।