सारवां: संदीप कुमार ने सारवां थाने में नए थाना प्रभारी के रूप में दिया योगदान, शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता
सारवां थाने में 19 वें थाना प्रभारी के रूप में संदीप कुमार ने अपना योगदान दिया। कर्मियों और पदाधिकारी से आवश्यक क्षेत्र संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। अपराध व अपराधियों पर नकेल कसना,थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना,फरियादियों की बात सुनना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगी इस अवसर पर क्षेत्र भ्रमण कर भी क्षेत्र संबंधी आवश्यक जानकारी ली गई।