चित्तौड़गढ़, 18 मई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को यूआईटी कार्यालय में नगर परिषद, यूआईटी व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मानसून से पहले व्यापक पौधारोपण अभियान शुरू करने, पार्कों, डिवाइडरों व सार्वजनिक स्थलों को हरित बनाने के निर्देश दिए।