डुमरांव: सड़कें बनने के कुछ महीने बाद ही टूटीं, EOU ने तत्कालीन ईओ के कार्यकाल की जांच का किया अनुरोध
Dumraon, Buxar | Apr 12, 2026 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र में पीसीसी सड़क निर्माण कार्यों को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय निवासी नीलकांत धीरज द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को दी गई लिखित शिकायत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।