राजपुर: जहरीले साँप के काटने से 4 साल के मासूम की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम, साँप को रखा बांधकर
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत सेवारी में जहरीले साँप के काटने से 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि करीब दो साल पहले इसी परिवार की एक बच्ची की भी साँप के काटने से मौत हुई थी। घटना के बाद परिजनों ने विशालकाय जहरीले साँप को पकड़कर बांध रखा है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवा