बस्तर ओलम्पिक 3.0: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
कोण्डागांव के विकासनगर स्टेडियम में बुधवार सुबह 6:30 बजे बस्तर ओलम्पिक 2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खिलाड़ियों को पंजीयन के लिए प्रेरित करने हेतु अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री ज्ञानू गोलछा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि बस्तर ओलम्पिक दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। खेल गतिविधियां शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास और टीम भावना को भी बढ़ावा देती हैं।
इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर बस्तर ओलम्पिक में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
आइए, खेल भावना को बढ़ावा दें और बस्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें।
#BastarOlympics2026 #Kondagaon #बस्तर_ओलम्पिक #खेलो_बस्तर