ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा ब्लाक मोड़ के समीप टायर और कपड़ा लदे कंटेनर में आग लग गई।घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है।11 हजार बिजली तार से कंटेनर सटने के कारण आग लग गई।आग लगने से कंटेनर में दला कुछ कपड़ा और टायर जल गया है।सूचना पर पुलिस एवं दमकल पहुंचे तथा कंटेनर में लगे आग को बुझाने की प्रयास करने लगे।