प्रतापगढ़: वाराणसी से पहुंची एनडीआरएफ टीम ने पट्टी तहसील में आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया
वाराणसी से पहुंची एनडीआरएफ टीम ने पट्टी तहसील में दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण। पट्टी तहसील सभागार में मंगलवार को वाराणसी से पहुंची एनडीआरएफ टीम ने अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को आपदा से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के तरीके बताए। कार्यक्रम का नेतृत्व एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह यादव ने किया।