बंजरिया: सिसवा पश्चिमी पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में कई गड़बड़ियाँ उजागर हुईं
सिसवा पश्चिमी पंचायत में हाल ही में बन कर तैयार नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में कई गड़बड़िया उजागर हुई है। पंचायत के पंचायत सचिव कमलेश राम ने बताया कि भवन की दीवारों में दरार आ गई है। बाहर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के किये स्टैंड नही बनाया गया है। शौंचालय व यूरिनल को दुरुस्त नही किया गया है। भवन में कितने केवीए तक लोड के लिए वायरिंग का तार लगाया गया है। जांच जरूरी।