नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर पुलिस के द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च,ताड़ीखाने और बदमाशों के घरों पर छापेमारी
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के सभी पंचायत में वांछित बदमाश,ताड़ी खाने,जुआ के अड्डे एवं शराब बनाने के संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से भयमुक्त मतदान करने और किसी के दबाव में नहीं आने की अपील की।