सुसनेर: इंदौर पुलिस सुसनेर पहुंची संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में, अवैध नशे के कारोबार की आशंका
शुक्रवार को करीब शाम 4 बजे इंदौर पुलिस की एक टीम मादक पदार्थों और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े मामले में एक व्यक्ति की तलाश करते हुए सुसनेर पहुंची। सूत्रों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति के नशे और अन्य कथित अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। इसी के चलते पुलिस टीम उसकी तलाश में यहां पहुंची थी। इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।