गोरखपुर: संभल मुद्दे पर गोलघर में कांग्रेसियों ने सरकार पर तीखा प्रहार किया, सांप्रदायिकता का लगाया आरोप
गुरुवार की शाम में गोलघर में कांग्रेसियों ने संभल जाते समय राहुल गांधी को रास्ते में रोके जाने का कड़ा विरोध किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तौकीर आलम ने कहा कि सरकार मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों के बीच सांप्रदायिकता फैला रही है आपसी भाईचारा का खत्म कर रही है। पूरे देश में बेरोजगारी फैली है। छात्र पढ़ लिखकर बेरोजगार है। सरकार को चाहिए कि वह रोजगार पर ध्यान दें।