गोह: तुलसी विगहा में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहित युवक की संदेहास्पद मौत, गले पर रस्सी के निशान से उठे सवाल
गोह थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव में शनिवार देर रात एक नवविवाहित युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मनोज महतो के 21 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। मृतक की भाभी प्रीति कुमारी ने बताया कि शनिवार रात वह और सन्नी कमरे में सो रहे थे।