राजीव चौक से इंदिरा चौक-तेलगवां तक सड़क निर्माण का इंतजार, जगह-जगह जानलेवा गड्ढों से बनी परेशानी
सिंगरौली। राजीव चौक से इंदिरा चौक होते हुए तेलगवां तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर अब आम लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सड़क आखिर कब तक पूरी तरह बनकर आवागमन के लिए तैयार होगी। लंबे समय से सड़क पर सीवर, नल-जल योजना और गैस पाइप लाइन के लिए पाइप डालने का कार्य चलने के बाद अब सड़क के व्यवस्थित निर्माण की उम्मीद स्थानीय लोगों को है।
तेज बारिश के चलते सड़क के कई हिस्सों में जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर वाहन अनियंत्रित होते नजर आते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
नगर निगम द्वारा पाइप लाइन से जुड़े कार्यों के बाद सड़क पर बने गड्ढों को भरने और सड़क निर्माण की दिशा में काम किया जा रहा है। अब लोगों को इंतजार है कि यह काम तेज गति से पूरा हो और सड़क जल्द ही चलने लायक स्थिति में तैयार हो।
आम जनता की मांग है कि संबंधित विभाग सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा के अंदर तय करे !
अब देखना होगा कि राजीव चौक से इंदिरा चौक होते हुए तेलगवां तक सड़क बनने का सपना कब तक पूरा होता है।