जयपुर: आमेर थाने के काजीवाड़ा में 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, मृतक ने मरने से पहले बताए थे आरोपियों के नाम
Jaipur, Jaipur | Jul 8, 2026 आमेर थाना क्षेत्र के काजीवाड़ा में 30 वर्षीय वसीम नाम के युवक की 30-35 बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी मृतक को अधमरा कर उसके घर के पास काजीवाड़ा में स्थित अबूजार मस्जिद के पास पटक कर फरार हो गए थे। मृतक ने मरने से पहले अपने परिजनों को 30 से 35 आरोपियों के बारे में अवगत करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।