मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
Mulana, Ambala | Jul 22, 2024 गत3 मई को थाना मुलाना में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इसकी शिकायत गांव डुलियानी वासी अमरजीत सिंह ने दी थी कि किसी अज्ञात ने उसका लोहे का गेट चोरी लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।