मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज अवैध देसी कट्टा व जिन्दा गोली के मामले में सीआईए 2 ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
Mulana, Ambala | Jul 30, 2024 बीती 5 जुलाई को सीआईए 2 की टीम ने थाना मुलाना क्षेत्र के गांव अलीपुर रोड से अवैध देसी कट्टे और जिंदा गोली के साथ एक आरोपी विक्रम को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आज पुलिस ने दूसरे आरोपी गुरसेवक निवासी गांव खान अहमदपुर थाना मुलाना को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।