मुलाना: सिरसगढ़ गांव में अज्ञात व्यक्ति ने काटे पंचायती पेड़, सरपंच की शिकायत पर थाना मुलाना पुलिस ने दर्ज किया केस
Mulana, Ambala | Jul 21, 2024 बीती रात थाना मुलाना क्षेत्र के गांव सिरसगढ़ में किसी अज्ञात ने पंचायती पेड़ काट लिए। जिसकी शिकायत सरपंच ने थाना मुलाना पुलिस को देते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी जानकारी में सरपंच ने बताया है कि 20/11/2023 को भी किसी ने 15 पेड़ काट लिए थे और अब 13 पेड़ काटे गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आज केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।