गाज़ियाबाद: कौशाम्बी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 चोरी की मोटरसाइकिलें की बरामद
थाना कौशांबी पुलिस टीम ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे चेकिंग के दौरान अन्तर्राजीय गिरोह के आसिफ, खलील, तस्लीम, फैजान और विशाल नाम के 5 शातिर अभियुक्तों को मैक्स हॉस्पिटल पार्किंग के पास प्रमोद की चाय की दुकान के सामने सेक्टर 1 वैशाली से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 2 मोटर साइकिल बरामद की गई हैं।