गाज़ियाबाद: देर रात हाइवे से नीचे हिंडन नहर में गिरी एंबुलेंस, ड्राइवर पर नशे में एंबुलेंस चलाने का आरोप
गाजियाबाद में बुधवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक एम्बुलेंस हाईवे से नीचे हिंडन नहर में गिर गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से एंबुलेंस चालक को बाहर निकाला। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।