झांसी: इंद्रानगर में मलिन बस्ती पर निगम का बुलडोजर चला, बस्ती वालों ने कहा- 27 साल से रह रहे हैं
Jhansi, Jhansi | Aug 19, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में बनी मलिन बस्ती पर मंगलवार की शाम 5 बजे नगर निगम का बुलडोजर चल गया। यहां रहने वाले परिवारों ने यह कहकर विरोध किया कि उन्हें यहां रहते हुए 27 साल हो गए हैं, इसी पते से वोट दिया। यहीं का राशनकार्ड है लेकिन अब अचानक बेघर कर दिया गया है। हालांकि, नगर निगम के अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं हैं।