खलारी: देर रात दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
खलारी में मंकी के पास इमली पेड़ के नजदीक दो बाइकों के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।