झारखंड, बिहार, ओडिशा, पूर्वी यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानिए IMD का अपडेट
देश के 21 राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।
नई दिल्ली: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमानों के मुताबिक आज देश के 21 राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में भी लैंड स्लाइड की चेतावनी जारी की गई है।