एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 15 से ज्यादा लोग, आधे घंटे तक मचा हड़कंप; इमरजेंसी चाबी भी नहीं मिली
जमशेदपुर: अक्सर किसी न किसी बात से चर्चा में रहने वाले कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को ऐसी घटना हो गई जिससे लिफ्ट में सवार 15 से अधिक लोगों में चीख पुकार मच गई।बिजली गुल होने के बाद लिफ्ट में 15 से अधिक लोग करीब 30 मिनट तक लोग लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। इनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और व्हीलचेयर पर सवार एक गंभीर मरीज भी शामिल था।
बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक बिजली चली गई। इसी दौरान अस्पताल के चार और पांच मंजिला भवन के बीच चल रही लिफ्ट नंबर पांच अचानक रुक गई। बिजली गुल होने के बाद लिफ्ट के भीतर अंधेरा छा गया और कुछ देर बाद अंदर मौजूद लोगों में बेचैनी बढ़ने लगी।
लिफ्ट में बढ़ने लगी घुटन, मदद के लिए लगाई गुहार
लिफ्ट में फंसे लोगों ने शुरुआत में बिजली बहाल होने का इंतजार किया। लेकिन जब कई मिनट