झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और रुक-रुककर वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 15 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, दुमका, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शेष जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
31 अगस्त को पांच जिलों में ऑरे�