कलेक्टर पन्ना उषा परमार ने शनिवार को दोपहर 2 बजे कन्या छात्रावास अमानगंज पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की रहने-खाने की व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता और सुविधाओं का विस्तार से जायज़ा लिया।