शिकारपुर थाना क्षेत्र के मल्दी गांव में एक किशोरी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। मृत किशोरी की पहचान भसुरारी पंचायत के मल्दी गांव निवासी सिकंदर साह की 16 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गई है।