नरकटियागंज: अभाविप के कार्यकर्ताओं ने टीपी वर्मा महाविद्यालय नरकटियागंज के प्राचार्य के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नरकटियागंज इकाई ने बुधवार को टीपी वर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2021-24 के दर्जनों छात्र छात्राओं का रिजल्ट पेंडिंग हैं। इस बारे में जब बात करने पहुंचा गया तो प्राचार्य द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।