शिकारपुर थाना क्षेत्र के खोड़ी मेन रोड से एक बाइक चोरी हो गई है। मामले में शिवगंज वार्ड संख्या 8 निवासी हरिवंश पांडेय ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है। आवेदन में उसने बताया है कि खोड़ी स्थित वह अपने दुसरे मकान पर किसी कार्य के लिए गए थे। उन्होंने मेन रोड से सटे अपने मकान के चबुतरे पर बाइक लाॅक कर घर में चले गए। थोड़ी देर बाद वापस लौटे तो बाइक गायब थी।