नरकटियागंज के प्रकाश नगर से एक बाइक चोरी कर ली गई है। मामले में बखरी मदरसा निवासी नाजिर हुसैन ने शिकारपुर थाना में बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में बताया है कि वह प्रकाश नगर वार्ड 11 निवासी राजू सोनी के यहां काम कर रहा था। बाइक बाहर खड़ी कर काम करने लगा। जब काम कर के वापस लौटा तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नही मिली।