शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी है। जिसमें महुआ गांव निवासी सहाबुद्दीन अंसारी बूरी तरह से घायल हो गया है। मामले में सहाबुद्दीन अंसारी ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही फकरूल अंसारी, इजहार अंसारी समेत अन्य लोगों को आरोपित किया है।