बीरगांव में पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा ने नगर निगम का घेराव किया। सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक निगम कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू ने निगम प्रशासन पर सफाई व्यवस्था समेत कई मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं होने पर फिर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
आपके क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या क्या है? कमेंट कर अपनी राय बताएं।
#Birgaon #BirgaonNews #BirgaonNagarNigam #OmPrakashSahu #BJPProtest NigamGherao RaipurNews ChhattisgarhNews CGNews LocalNews BreakingNews SafaiVyavastha WaterProblem StreetLight News22Bharat
Raipur, Raipur | Jun 23, 2026