शाहजहांपुर: गौतम मौर्य हत्याकांड: कैसे हुई हत्या, क्यों चला आरोपी के घर बुलडोजर, जानिए पूरा मामला
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव निवासी गौतम मौर्य की 31 जुलाई की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, गौतम गांव की 19 वर्षीय युवती को पसंद करता था और उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने को लेकर समीर से उसका विवाद हुआ था। आरोप है कि घटना वाली रात समीर ने गौतम से लिफ्ट मांगी और बाइक पर पीछे बैठ गया। दिलावरपुर गांव के पास समीर