मंडला: इंदौर में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडला का शानदार प्रदर्शन, 5 खिलाड़ियों ने जीते पदक
Mandla, Mandla | May 4, 2026 इंदौर में मध्यप्रदेश स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में मंडला जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को दोपहर 3 बजे जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मंडला के खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते स्पर्धा में दमदार खेल दिखाते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए, जिसमें 2 रजत एवं 3 कांस्य पदक शामिल हैं।