भुसावर: नगला भावला में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप
शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर उपखंड के खेड़ली मोड़ थाना के नगला भावला में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। थाना खेड़ली मोड़ के प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि नदबई थाना के नामखेडा निवासी गौरव कुमार पुत्र उदल सिंह ने मामला दर्ज कराया की उसका चाचा गांव नामखेड़ा निवासी 36 वर्षीय समंदर पुत्र रामस्वरूप जाटव 8 अगस्त को ससुराल आया था।