हरदोई: कोतवाली देहात के कन्डौहना गांव निवासी 66 वर्षीय मुन्ने सिंह की जानवर चराते हुए ट्रेन से कटकर मौत,आज हुआ पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 देहात क्षेत्र के कन्डौहना गांव निवासी 66 वर्षीय मुन्ने सिंह की जानवर चराते हुए ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया है। सोमवार की शाम को कोतवाली देहात के कन्डौहना गांव निवासी 66 वर्षीय मुन्ने सिंह गांव के बाहर से निकले रेलवे ट्रैक के किनारे बैठ कर अपने जानवर चरा रहा था। तभी उधर से ट्रेन आ गई और मुन्ने सिंह उसकी चपेट में आ गया।