हरदोई: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के बयान को लेकर बीजेपी ऑफिस में शिक्षा मंत्री ने किया पलटवार, कहा- नाम का खुलासा करें आतिशी
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बयान दिया की बीजेपी नेता उन पर बीजेपी में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं और न शामिल होने पर ईडी का डर दिखा रहे हैं। इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी कार्यालय पर सूबे की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा “वो खुल कर नाम लें”।