हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र में पिहानी चुंगी पर 5 रुपये के लिए दुकानदार रमाशंकर ने साहबान के पेट में घोपा चाकू,लखनऊ रेफर
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 पिहानी कोतवाली के महिलरा गांव निवासी 24 वर्षीय साहबान पुत्र फज़ले ट्रक पर कंडक्टर है। मंगलवार को शाहजहांपुर रोड पर पिहानी चुंगी के पास एक वर्कशॉप में उसके ट्रक की सर्विस हो रही थी।उसी बीच साहबान वर्कशॉप के सामने रमाशंकर की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक खरीदने पहुंचा, दुकानदार रमाशंकर ने उसे बाज़ार से पांच रुपये ज्यादा दाम की कोल्ड ड्रिंक बताई। उसी बात पर विवाद हुआ।