हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों की बैठक
Hardoi, Hardoi | Apr 2, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि 13 अप्रैल को होने वाले प्रथम रैण्डमाईजेशन में सभी राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि शामिल हों।प्रथम रैण्डमाइजेशन में विधानसभा वार ईवीएम का आवंटन हो जायेगा। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल से मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की शुरुआत जीडीसी में होगी।