बांका: फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने तरी गांव से किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Dec 15, 2024 सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तरी गांव से एक फरार चल रहे वारंटी को रविवार की सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार किया। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव निवासी पंकज कुमार दास के विरुद्ध कोर्ट द्वारा वारंट जारी हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।