बांका: दौखड़ी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
Banka, Banka | Dec 15, 2024 कटोरिया के दौखड़ी गांव के पास रविवार की शाम करीब 4 बजे बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का उपचार कटोरिया अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार दौखड़ी गांव निवासी लालू यादव रविवार की शाम को बाइक से बाजार जा रहा था। बाजार जाने के दौरान गांव के पास ही बाइक तेज रफ्तार में रहने के कारण असंतुलित हो गई। जिसमें युवक बाइक लेकर गिर गया।